आज हम आपको कपूर के प्रयोग से होने वाले 3 ऐसे काम बताने जा रहे हैं जिसे आपको रोजाना करना चाहिए। ये उपाय मां लक्ष्मी की आपके ऊपर कृपा तो बनाएंगे ही, साथ ही आपको धन के नुकसान से भी बचाएंगे।
उपायों में पहला उपय इस प्रकार है – रोज सूर्यास्त के समय घर में कपूर जलाएं, इस जलते हुए कपूर को घर के हर कोने में ले जाएं ताकि इसका धुआं घर के सभी कोनों मे समाहित हो जाए।
इसके अलावा दिन के किसी एक समय तुलसी के पेड़ के पास या घर के मंदिर में भी कपूर जलाएं, ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
अब तीसरे उपाय को यदि आप रोजाना करते हैं तो आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलेगा। रोग एक ऐसी परेशानी है जिसके कारण धन की काफी हानि होती है, इसलिए यह उपाय आपको धन के नुकसान से बचाता है।
उपाय इस प्रकार है – आपको घर के बेडरूम एवं जिस कक्ष में बच्चे भे सोते हैं वहां शाम के समय कपूर जलाना है। इस कपूर से उत्पन्न होने वाले धुएं का सारा पूरी रात घर के सदस्यों पर बना रहेगा, यह पूरी रात आपको नकारात्मक ऊर्जा से बचाएगा और रोग उतपन्न नहीं होने देगा।