परिवार के सदस्य धन कमाने की हर कोशिश में जुटे रहते हैं लेकिन दूसरी ओर रोग के कारण यह धन पानी की तरह बहता भी चला जाता है। अंत में कुछ बचता है तो केवल दुख और और बदहाली, लेकिन ऐसा आपके साथ ना हो और आप हमेशा के लिए सुखी रहें इसके लिए एक टोटका लाए हैं हम।

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार यह टोटका सुबह-सुबह किया जा सकता है, उसके बाद पूरे दिन आप इसे नहीं कर सकते हैं। यह उपाय इस प्रकार है – सुबह सूर्य उदय होने से भी पहले या कम से कम जब सूर्य उदय हो ही रहे हों उस समय घर की छत पर एक मुट्ठी ‘काले तिल’ लेकर चढ़ जाएं।

इन्हें पूरे जोर से एक ही बार में छत पर फेंकते हुए फैला दें। मान्यता है कि जैसे-जैसे पक्षी आकर गिरे हुए इन दानों को खाएंगे वैसे ही घर का दुख और दरिद्रता अपने साथ ले जाएंगे।

यदि यह टोटका सूर्य उदय होने से पहले किया जाए तो अधिक फलदायी माना जाता है। इस उपाय को वही व्यक्ति करे जिसने स्नान किया हो और वह शारीरिक रूप से शुद्ध हो।